फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam-displaced persons must submit their documents within 15 days; the problem will then be resolved.

Tehri News: बांध विस्थापित 15 दिन के भीतर जमा करें कागजात, सुलझेगी समस्या

Sat, 03 Jan 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 03 Jan 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Dam-displaced persons must submit their documents within 15 days; the problem will then be resolved.
निर्बल आवास कॉलोनी के लंबित मामलों में पुनर्वास निदेशालय से मांगे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

नई टिहरी। पुरानी टिहरी से विस्थापित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। जिन पात्र विस्थापित परिवारों को आवंटन पत्र जारी नहीं हो पाए थे अब वे 15 दिन के भीतर पुनर्वास निदेशालय नई टिहरी कार्यालय में दस्तावेज जमा कर सकते हैं। उन्हें पुरानी टिहरी शहर में निवास का प्रमाणपत्र बिजली का बिल, राशन कार्ड और वोटर कार्ड दस्तावेज जमा करने होंगे।
पुरानी टिहरी डूबने के दौरान पुनर्वास नीति वर्ष 1998 के तहत पुनर्वास निदेशालय की ओर से प्रभावितों को नई टिहरी के ढुंगीधार क्षेत्र में स्थित निर्बल आवास कॉलोनी में शिफ्ट किया गया था जिनमें से कई मूल पात्र व्यक्तियों को अब तक आवंटन पत्र जारी नहीं हो पाए थे। प्रभावित परिवार लगातार आवंटन की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

प्रभावितों की समस्या का संज्ञान लेते हुए पुनर्वास निदेशालय ने ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों और आश्रितों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा है। ताकि दस्तावेजों के परीक्षण और निरीक्षण के बाद आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। जिन पात्र व्यक्तियों, मूल आवंटियों को अभी तक आवंटन पत्र निर्गत नहीं हुए हैं वे 15 दिन के भीतर पुनर्वास निदेशालय नई टिहरी कार्यालय में अपना प्रार्थनापत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन मामलों में मूल आवंटी की मृत्यु हो चुकी है। उन्हें उत्तरजीवी प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र जमा करना होगा। साथ ही इस आशय का एक शपथपत्र भी नोटरी के माध्यम से देना होगा कि संबंधित आवास का किसी भी स्तर पर विक्रय नहीं किया गया है। निर्धारित अवधि में दस्तावेज जमा कराने वाले पात्र व्यक्तियों के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर आवंटन पत्र या संशोधित आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।



बांध प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। तहसील दिवस, जनता दरबार में बांध प्रभावितों की शिकायतें अलग-अलग तरह से मिल रही है। उनका स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। ढुंगीधार क्षेत्र में स्थित निर्बल आवास कॉलोनी के लोगों की समस्या समाधान करने लिए उनसे 15 दिन के अंतर्गत प्रार्थनापत्र मांगा गया है।
-नितिका खंडेलवाल, पुनर्वास निदेशक टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed