फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam affected stopped minister's convoy

रौलाकोट के बांध प्रभावितों ने घेरा वन मंत्री का काफिला, वापस लौटाया बैरंग

Sun, 01 Nov 2020 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Dam affected stopped minister's convoy
पुनर्वास की मांग को लेकर 16 अक्तूबर से आंदोलनरत रौलाकोट के ग्रामीणों का आक्रोश वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने डोबरा-चांठी पुल के ऊपर जा रहे वन मंत्री का काफिला रोककर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। मंत्री के काफिले को पुल से नहीं जाने दिया, जिसके चलते मंत्री पुल से लौटकर स्यांसू-भैंगा पुल से सेम मुखेम के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। टिहरी झील से हो रहे भूस्खलन के कारण उनके आवासीय भवन जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत सेम मुखेम स्थित नागराजा के मंदिर में पूजा अर्चना को जा रहे थे। मंत्री नवनिर्मित डोबरा-चांठी पुल से गुजर रहे थे। पुल के ऊपर मंत्री के गुजरने की सूचना मिलते ही चांठी के समीप 16 अक्तूबर से धरना दे रहे रौलकोट के बांध प्रभावित पुल पर पहुंच गए। उन्होंने मंत्री का काफिला रोककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीआर चौहान ने आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता की। बावजूद प्रभावित नहीं माने, इतने में मंत्री भी ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। ग्रामीणों ने मंत्री का घेराव कर समस्याएं बताई। कहा कि टिहरी बांध की झील बनने के कारण उनके भवन और भूमि भूधंसाव की चपेट में आ गई है। सरकार ने वर्ष 2010-11 में रौलाकोट गांव का भू-गर्भीय सर्वे करवाया था, जिसमें गांव को पुनर्वास के लिए पात्र पाया था। लेकिन वर्षों बाद भी भूमि उपलब्ध न करवाए जाने के कारण पुनर्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंत्री ने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर प्रधान आशीष डंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी, सागर भंडारी, गगन बिष्ट, मनीषा पंवार, हीरालाल, अजय बिष्ट, सचिन डंगवाल, धनपाल सिंह, धर्म सिंह, गोकल बिष्ट, बलवंत धनाई, दीपक डंगवाल, धीरज धनाई, कलम सिंह, अनिल थपलियाल, एतवारी देवी, भंगैड़ी देवी, बसंता देवी, नारायणी देवी, सौंला देवी, प्यारा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed