फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SIC imposed rs.7500 fine on BDO

बीडीओ पर साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 20 May 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 20 May 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन

जाखणीधार विकास खंड के ग्राम सभा चडियारा में अवैध रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करने तथा सूचनाएं देर से देने पर राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा ने खंड विकास अधिकारी पर 7.5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


ग्राम पाली के जगदंबा प्रसाद ममगाईं ने जाखणीधार के बीडीओ कीर्ति सिंह पंवार से चडियारा में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र की सूचना आठ दिसंबर 2014 को मांगी थी।
विज्ञापन


अपने प्रार्थनापत्र में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का प्रस्ताव देने वाले की जानकारी मांगी थी। जवाब में बीडीओ ने सूचना दी कि ब्लॉक प्रमुख के प्रस्ताव पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख सूचना के अधिकार के तहत दिए जा रहे जवाब में उपलब्ध प्रस्ताव नहीं दे पाए। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कोई भी कार्यादेश जारी नहीं किया गया।

जबकि मौके पर आधा-अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन पाया गया। 16 फरवरी 2015 को बीडीओ की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए एक निविदा प्रकाशित की गई, जो ठेकेदार पहले से निर्माण कर रहा था उसी के नाम पर बाद में टेंडर खोला गया।


28 अप्रैल को राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा ने मामले की सुनवाई की। अपने आदेश में राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि बीडीओ किसी भी प्रश्न का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

ऐसे में बीडीओ पर सात 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सूचना आयुक्त ने संबंधित जांच और कार्रवाई के लिए डीएम टिहरी को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed