फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   newly born child found near ANM centre

एएनएम सेंटर के बाहर मिला लावारिस नवजात

Mon, 08 Jun 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Mon, 08 Jun 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
newly born child found near ANM centre

सैण-मंदार मोटर मार्ग पर ढुंग गांव में सोमवार सुबह एएनएम सेंटर के गेट पर एक नवजात मिला। सूचना पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति पर उचित देखरेख के लिए नवजात को गांव के ही एक परिवार के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणाें ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे एक टैक्सी मंदार से घनसाली जा रही थी, जो ढुंग गांव में एएनएम सेंटर के पास काफी देर तक खड़ी रही। वाहन के जाने के कुछ देर बाद ही वहां से नवजात के रोने की आवाज आई, तो लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति के बाद नवजात को ढुंग गांव के दंपति कमल सिंह व कमला देवी की संतान नहीं होने के कारण उनके सुपुर्द कर दिया। कांस्टेबल बृजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्चे का सुपुर्दगी नामा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चे को गोद लेने के बाबत बाल कल्याण समिति ही कोई निर्णय लेगी। एसपी मुख्तार मोहसिन का कहना है कि ढुंग में नवजात मिलने की सूचना मिली है। उसके सही पालन-पोषण के लिए कानूनी कार्रवाई करने के बाद शिशुगृह भेजा जाएगा।


एसडीएम जगदीश लाल का कहना है कि नवजात को कोई भी गोद ले सकता है, जिस परिवार ने बच्चे को गोद लिया है उन्होंने लिखित में बच्चे के पालन-पोषण का सुपुर्दगी नामा दिया है। लेकिन समिति के निर्णय के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed