फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Married put the death in suspicious circumstances

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

Wed, 04 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 04 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक में सारज्यूला पट्टी के ग्राम सगवाण गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ससुरालियों ने बताया कि कविता देवी (23) पत्नी अलेर सिंह निवासी ग्राम सगवाण गांव मंगलवार सुबह भीमल (घास) लेने के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंची, तो तलाश करने पर वह गांव से आधा किमी आगे पेड़ से लटकी मिली। मृतका के ससुर गबर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नई टिहरी चले गए थे। साढ़े दस बजे घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन


इस बीच ससुरालियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बुधवार को मृतका के पिता लाल सिंह रावत निवासी ग्राम कोटी रौल्यालू थौलधार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दहेज के लिए कविता की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मृतका के पति, सास-ससुर और लड़के के मामा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, जबकि मृतका के ससुर ने आरोपों से इनकार किया है। बताया गया कि ढाई साल पहले उनका विवाह हुआ था और एक माह पहले ही मृतका का पति विदेश से घर आया था। थानाध्यक्ष एस शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed