{"_id":"f66808cee7aac0ca193a31a15f6325c2","slug":"corpse-found-in-mysterious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Mon, 01 Jun 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा क्षेत्र के पलास गांव के एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों के रास्ते से बरामद हुआ। इस संबंध में हालांकि परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि कीटनाशक दवाइयों के प्रभाव में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। पलास गांव निवासी धूम सिंह (50) पुत्र राम सिंह रविवार अपराह्न को टमाटर के खेतों में कीटनाशक दवाईयां छिड़कने गए थे।
विज्ञापन
जब वे रात को घर नहीं लौटे, तो परिजनों से सोचा शायद वे नागणी स्थिति अपनी चाय की दुकान में चले गए होंगे। सोमवार सुबह परिजनों को पता लगा कि नागणी में उनकी चाय की दुकान भी बंद है।
विज्ञापन
तब सुबह 9 बजे धूम सिंह की ढूंढ खोज की गई। खेत से 50 मीटर ऊपर पलास गांव जाने वाले रास्ते में धूम सिंह का शव पड़ा मिला। उनके हाथ की अंगुली में हल्की चोटें आई हुई है।
शव नीला पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
शव को देखकर यही प्रतीत हो रहा है कि कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने से उन्हें नशा हुआ और घर जाते समय रास्ते में गिरकर उनकी मौत हो गई।