फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   arrested a smuggling case

गुलदार खाल तस्करी मामले में एक और गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 16 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

गुलदार की खाल तस्करी के एक अन्य आरोपी को वन विभाग की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को वन विभाग ने दोनों आरोपियों को सीजेएम सचिन कुमार पाठक की अदालत में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक के ग्राम सेमल्थ जखन्याली निवासी कविंद्र लाल (25) को पुलिस ने 13 मार्च की रात को जाखधार में गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसने बताया था कि यह खाल उसने खरीदी है।
विज्ञापन


कविंद्र से मिली जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। 15 मार्च को वन विभाग ने मामले में कोटी मंगौरो निवासी प्यार दास (52) को जाखधार से गुलदार की खाल बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि गांव के गदेरे में एक गुलदार मरा पड़ा हुआ था। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ खाल निकालकर बेची है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने मामले में ग्राम द्वारी के सुमित बेलवाल (24) को घनसाली बैरियर से गिरफ्तार किया।


डीएफओ आरपी मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed