फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी युवक को भेजा जेल

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी युवक को भेजा जेल

Tue, 28 May 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
नई टिहरी। नाबालिग को घर से बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले एक आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

टिहरी जिले की एक नाबालिग के पिता ने 27 मई को राजस्व पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि देवप्रयाग तहसील क्षेत्र का अब्बल नाथ उनकी नाबालिग बेटी को 25 मई को घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मुखवीर की सूचना पर सोमवार शाम को राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक और नाबालिग को बाजार से बरामद किया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार करने, नाबालिग को भगा ले जाने और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को नाबालिग का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश प्रसाद काला, हरि किशन, रोशन लाल डोभाल ने बताया कि आरोपी युवक को जिला सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed