फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कालिका देवी मंदिर से घंटिया उड़ा ले गए चोर

कालिका देवी मंदिर से घंटिया उड़ा ले गए चोर

Wed, 20 Mar 2019 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
कालिका देवी मंदिर से घंटिया उड़ा ले गए चोर
घनसाली (टिहरी)। ग्यारहगांव हिंदाव पट्टी के ग्राम पंचायत दोणी वल्ली के कालिका देवी मंदिर से चोर बीती रात को 100 से अधिक पीतल की घंटियां उड़ा ले गए हैं। मंदिर से घंटियां चोरी होने का पता बुधवार सुबह चला जब बच्चे फूलदेई त्योहार के चलते फूल डालने मंदिर परिसर पहुंचे। घंटिया चोरी होने की सूचना ग्राम प्रहरी महावीर सिंह राणा ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया मंदिर से चोरी हुई घंटियों की जांच पड़ताल की जा रही है। गांव के लाल सिंह नेगी, बीरबल बिष्ट, त्रेपन सिंह नेगी, नागचंद सिंह रावत, बचन सिंह राणा, भरत सिंह बिष्ट ने पुलिस से चोरी का खुलासा जल्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed