फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नाबालिग को भगा ले जा रहे युवकों को चंबा में दबोचा

नाबालिग को भगा ले जा रहे युवकों को चंबा में दबोचा

Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगा ले जा रहे युवकों को चंबा में दबोचा
घनसाली (टिहरी)। बूढ़ाकेदार क्षेत्र से लड़की को भागकर ले जा रहे युवक और उसके साथियों को चंबा में पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता बताया तो पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के राजस्व पुलिस से संपर्क कर शनिवार सुबह उनके सुपुर्द कर दिया। लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट सामान्य आने पर राजस्व पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को कांस्टेबल विकास व जसवीर ने चंबा चौराहे पर ऋषिकेश की ओर जा रही एक टैक्सी रोकी। उसमें चालक सहित तीन युवक व एक लड़की थी। पूछताछ में उन्होंने लड़की के बीमार होने का बहाना बनाया। शक होने पर पूछताछ में उन्होेंने वाहन में सवार एक लड़के से लड़की की शादी करने के लिए घर से भागकर हरिद्वार जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने लड़की का आधारकार्ड चेक किया, तो वह नाबालिग निकली। पुलिस ने चारों को शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस को सौंप दिया। राजस्व उपनिरीक्षक विनोद नाथ और भूपेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय बौराड़ी में लड़की की चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट सामान्य मिली। लड़की को उसके मां के सुपुर्द कर दिया। किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिलने पर चालक और दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed