फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   गंगी गांव के दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पीड़ित युवक लापता

गंगी गांव के दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पीड़ित युवक लापता

Tue, 05 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
गंगी गांव के दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पीड़ित युवक लापता
घनसाली (टिहरी)। सीमांत गांव गंगी में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष के 30 लोगों ने घर में पशुओं को छोड़कर बच्चों के साथ ब्लॉक मुख्यालय के एक कमरे में डेरा जमाया हुआ है। गांव जाने पर वे अपनी जान को खतरा बता रहे हैं। घटना में एक पीड़ित युवक दो दिन से लापता बताया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम गंगी गांव रवाना हो गई।
विज्ञापन

गंगी गांव में एक दिसंबर को सहदर और श्रीपति देवी के बेटे की शादी थी। शादी में ढोल बजाने के लिए गांव का ही राकेश गया हुआ था, लेकिन वह दिन में अपने घर लौट गया। शाम को जब वह ढोल बजाने नहीं गया, तो श्रीपति देवी राकेश के घर पहुंची। श्रीपति देवी का आरोप है कि राकेश ने शादी में ढोल बजाने के लिए आने से इनकार करते हुए उन्हें धक्का देकर भगा दिया और उसके साथ मारपीट कर दी। अगले दिन दो दिसंबर को श्रीपति देवी के देवर मानस सिंह ने थाना पहुंचकर राकेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन रात 10 बजे पुलिस पूछताछ के लिए गंगी गांव पहुंची। पुलिस की पूछताछ के बाद राकेश उसी रात से लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चार दिसंबर को राकेश पिता सोहन लाल और अमर लाल ने थाने पहुंचकर राकेश की गुमशुदा की रिपोर्ट, श्रीपति देवी और उनके परिजनों पर मारपीट करने और घर में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष के 30 लोग जिसमें महिला, पुरुष और छोटे बच्चे अपनी जान को खतरा बता रहे हैं और गांव में पशुओं को छोड़कर वे सोमवार रात से ब्लॉक मुख्यालय में डेरा जमाए हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक राकेश की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो जाती है, तब तक वे गांव नहीं लौटेंगे। थानाध्यक्ष मौ. अकरम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी जांच के लिए पुलिस टीम को गंगी गांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed