{"_id":"59f759de4f1c1bc1678b841a","slug":"15093827069-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय स्थित के ब्लॉक में दिनदहाड़े दो घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला मुख्यालय स्थित के ब्लॉक में दिनदहाड़े दो घरों में चोरी
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित के ब्लॉक में दिन दहाड़े चोर ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गया। घटना के समय बिल्डिंग के आसपास कोई मौजूद नहीं था। पीड़ितों ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवार दोपहर को के ब्लॉक में चार नंबर बिल्डिंग में निवासरत कुछ लोग डियूटी पर गए थे, जबकि एक परिवार के लोग बाजार सामान लेने गए थे। आसपास के लोगों ने दोपहर में एक युवक को वहां घूमता देखा, लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर पता चला कि किसी ने के ब्लॉक में कमरा नंबर 4/2 में मातबर सिंह राणा के घर का ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। उन्होंने घर आकर देखा तो आलमारी से करीब चार लाख के गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी टीएचडीसी में कार्यरत शक्ति प्रसाद उनियाल के गहने का सूटकेस भी उनके घर में था, चोर उसे भी ले गया। यही नहीं चोर ने उसी बिल्डिंग में 4/3 नंबर लोनिवि में कार्यरत सहायक अभियंता योगेश कुमार के घर का ताला भी तोड़ा। वहां से कमरे में रखी दो जैकेट ले गया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।