फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   शरारती तत्वों ने बाजार में खड़ी बाइक को आग लगाई

शरारती तत्वों ने बाजार में खड़ी बाइक को आग लगाई

Sun, 17 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने बाजार में खड़ी बाइक को आग लगाई
लंबगांव (टिहरी)। क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल हो रही है। शुक्रवार रात एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश के बाद शनिवार को बाजार में खड़ी बाइक कोे आग लगाने के बाद क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए व्यापारियों और लोगों ने रविवार को बाजार बंद कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांकेतिक जाम लगाया। उन्होंने एसडीएम से थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की तथा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर 23 सितंबर को थाने का घेराव कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एक लड़की के कमरे के दरवाजे, खिड़की पर आग लगाने के आरोपी को अभी पुलिस पकड़ भी नहीं पाई थी कि शनिवार रात पुलिस गश्त के दौरान थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बाजार में दुकान के बाहर खड़ी फोटोग्राफर राजेश बिष्ट की बाइक को आग लगा दी। इससे दुकान को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके विरोध में व्यापारियों ने रविवार सुबह बाजार बंद कर सांकेतिक जाम लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले 28 अगस्त की रात को बाजार में खड़े चार वाहनों के शीशे तोड़े गए। 30 अगस्त को दो शिक्षिकाओं के मोबाइल चोरी हुए। बावजूद इसके पुलिस लापरवाह बनी हुई है। क्षेत्र के केदार सिंह राणा, सब्बल सिंह राणा, भान सिंह नेगी, रोशन रांगड़, त्रिलोक रावत, हुकुम सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, बिजेंद्र बिष्ट, मनमोद रावत, खुशाल सिंह रावत, अर्जुन बिष्ट, नरेश रावत, खुशाल सिंह रावत, सुरेश रावत और जयदीप रावत आदि व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 22 सितंबर तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 23 को थाने का घेराव कर 24 से चक्का जामकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक विजय सिंह पंवार ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और पुलिस बल बढ़ाने को कहा है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आपराधिक घटनाएं बढ़ने से माहौल भय का हो रहा है। सीओ हीरा सिंह रौथाण का कहना है कि लोगों से कोई क्लू नहीं मिल रहा है। बावजूद पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम चतर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पंचायत को एक सप्ताह में बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए जाएंगे। वहीं जीआईसी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed