फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cracks on houses and farms due to tunnel construction

सुरंग बनने से मकानों व खेतों पर पड़ी दरार

Wed, 16 Sep 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Cracks on houses and farms due to tunnel construction
ऑल वेदर रोड की सुरंग के आसपास मकान और खेतों में पड़ रही दरारों की जांच शुरू की गई है। बुधवार को केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर) रुड़की के वैज्ञानिकों की टीम ने भवनों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वैज्ञानिकों ने कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द ही प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

चारधाम परियोजना के तहत चंबा नगर क्षेत्र में बाईपास के लिए शहर के नीचे सुरंग बनाई गई है, जिससे सुरंग के आसपास बसे मंज्यूड़ और मठियाण गांव में कई आवासीय भवनों और खेतों में दरारें पड़ गई हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग पर जिला प्रशासन ने दरारें पड़ने पर भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने का निर्णय लिया था। बुुधवार को सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एमएम डालबेहेरा ने टीम के साथ प्रभावित भवनों और खेतों में जाकर दरारों का निरीक्षण किया। प्रभावित दीपक तिवाड़ी और राकेश कोठियाल ने बताया कि सुरंग के कारण उनके भवनों में बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे उन्हें खतरे के साए में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed