{"_id":"65ba58896152490d5b0d5dda","slug":"covering-a-distance-of-30-to-60-km-to-make-aadhar-card-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-104826-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आधार कार्ड बनाने के लिए तय कर रहे 30 से 60 किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आधार कार्ड बनाने के लिए तय कर रहे 30 से 60 किमी की दूरी
विज्ञापन
घनसाली में आधार कार्ड बनाने के लिए एसबीआई के बाहर एकत्रित लोगों की भीड़। संवाद
ब्लॉक और तहसील मुख्यालय में भी आधार सेंटर खोलने की मांग
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में एक मात्र आधार कार्ड केंद्र होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आधार कार्ड नवीनीकरण कराने, नाम संशोधन करने, नया कार्ड के लिए 30 से 60 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। भारतीय स्टेट बैंक के आधार कार्ड सेंटर पर भारी भीड़ होने के कारण कई बार दूर-दराज के लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से परेशान क्षेत्र के लोगों ने ब्लॉक और तहसील मुख्यालय में भी आधार सेंटर खोलने की मांग की है।
भिंलगना ब्लाॅक के चमियाला, अखोड़ी, घुत्तू, बिनयखाल, बूढ़ाकेदार क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने का सेंटर नहीं होने से ग्रामीणों को 35 किमी की दूरी तय कर घनसाली बाजार स्थित एसबीआई की शाखा में पहुंचना पड़ रहा है। यहां पर एक मात्र आधार सेंटर होने के कारण वहां सुबह 10 बजे से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है।
रजाखेत से आधार कार्ड बनाने पहुंचे प्रवीण सिंह नेगी, आशीष रावत ने बताया की उनके क्षेत्र में आधार कार्ड का सेंटर नहीं है। इसलिए उन्हें 50 किमी दूर घनसाली स्टेट बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनाने आना पड़ा, लेकिन बहुत भीड़ होने से चार घंटे बाद ही उनका नंबर आ पाया है।
विज्ञापन
बासर की ज्योति भंडारी, ऊषा भंडारी ने बताया कि 60 किमी की दूरी तय कर वे घनसाली में आधार कार्ड नवीनीकरण के लिए आई है, लेकिन बैंक परिसर के बहार सुबह 9 बजे से लाइन लगानी पड़ती है। तब जाकर किसी तरह नंबर आ रहा है। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राजपाल सिंह ने बताया कि बैंक में रोजाना लगभग 60 से 70 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
प्रयास किया जा रहा हैं कि दूर-दराज से आए लोगों को भी सहूलियत दी जाए। क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि आधार कार्ड सेंटर खोलने को लेकर डीएम को अवगत कराया गया है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही अलग-अलग स्थानों पर नए आधार कार्ड सेंटरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।
आधार कार्ड सेंटर खोलने को लेकर कई जगहों से पत्र मिले है। इस संबंध में बैठक हो चुकी है। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदारों को आधार सेंटर खोलने के लिए निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के पर आधार कार्ड सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी टिहरी