फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Corona Transition: Now the market will open till one o'clock

कोरोना संक्रमण : अब एक बजे तक ही खुलेगा बाजार

Tue, 12 May 2020 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Corona Transition: Now the market will open till one o'clock
शारीरिक दूरी का पालन न होने, होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की ओर से सरकारी आदेशों का उल्लंघन की शिकायतें और बड़ी संख्या में गांव पहुंच रहे प्रवासियों को देखते हुए व्यापार मंडल गजा ने व्यापारिक प्रतिष्ठान केवल एक बजे तक ही खुला रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार से व्यापार मंडल के निर्णय के अनुसार ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली।
विज्ञापन

गजा बाजार व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। बाजार से धारअकरिया, मखलोगी, क्वीली, कुंजणी आदि पट्टी के दर्जन गांव आते हैं, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोन संक्रमण से निपटने के लिए व्यापार मंडल ने सुबह सात से दोपहर एक बजे तक ही दुकानें खोलने का निर्णय सोमवार को लिया था। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मकान सिंह चौहान, प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की सहमति पर निर्णय लिया गया है। मंगलवार से आदेश का पालन शुरू हो गया है। अधिकांश दुकानें एक बजे तक ही खुली। सरकार ने ग्रीन जोन वाले जिलों में दुकानें चार बजे तक खोलने के निर्देश प्रशासन को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed