फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Corona infected BRO worker killed

कोरोना संक्रमित बीआरओ कर्मी की मौत

Thu, 17 Sep 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Corona infected BRO worker killed
बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कोरोना संक्रमित कर्मचारी की मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। 56 वर्षीय व्यक्ति मूल रूप से कपूरथला (पंजाब) का रहने वाला था।
विज्ञापन

बीआरओ कर्मी (56) इन दिनों पीपलकोटी (चमोली) यूनिट में तैनात था और उसकी ड्यूटी माणा में थी। उसको गले में खराश थी। वह अपना चेकअप कराने एक साथी के साथ कार से श्रीनगर के लिए निकला था। वह बृहस्पतिवार को तड़के तीन मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि चमोली जिले से एक व्यक्ति मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया। उसका रेपिड टेस्ट किया गया जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

एसबीआई चमियाला आज रहेगा बंद
नई टिहरी। टिहरी जिले में 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित स्थानीय हैं और उन्हें कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया गया है। इधर, चमियाला एसबीआई में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर बैंक शुक्रवार (आज) को बंद रहेगा। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में 19, चंबा में तीन और देवप्रयाग व थौलधार में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 2810 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। चमियाला एसबीआई के शाखा प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि बैंक के एक कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैंक परिसर में सैनिटाइज किया गया है और शुक्रवार (आज) को बैंक बंद रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली जिले में कोरोना के 32 नए मामले
गोपेश्वर। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले आए हैं। इसमें नंदप्रयाग के झूलाबगड़ में नौ, जोशीमठ में सेना के सात जवान, नारायणबगड़ में पांच, घाट बाजार में चार, एसबीआई घाट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा कर्णप्रयाग में दो और पुलिस लाइन गोपेश्वर में भी दो लोग संक्रमित मिले।

मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर और इंस्पेक्टर संक्रमित
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक पुलिस इंस्पेेक्टर कोरोना संक्रमित मिले। एसो. प्रो. पैथोलॉजी विभाग से संबंधित हैं। उन्होंने 14 सितंबर को सैंपल दिया था, जबकि पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती पौड़ी में है, लेकिन वह इन दिनों श्रीनगर में हैं। तबियत खराब होने पर वह चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे, जहां रेपिड टेस्ट में वह पॉजिटिव निकले। वहीं बृहस्पतिवार को शहर में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें मेडिकल कॉलेज, विवि गेट, श्रीकोट और जल निगम मोहल्ले के लोग और एक पुलिस कांस्टेबल भी संक्रमित है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि उक्त कांस्टेबल अपने घर चमोली गया था। छुट्टी खत्म होने के बाद यहां पहुंचने पर उसका टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव निकला। इधर, मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 7 लोग कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed