फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Conservation of Mahasheer and Snow Troud informed

महाशीर और स्नो ट्राउड के संरक्षण जानकारी दी

Mon, 19 Apr 2021 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Conservation of Mahasheer and Snow Troud informed
आईसीएआर सिफरी और मत्स्य पालन विभाग की पहल पर महाशीर, स्नो ट्राउड के संरक्षण एवं संवर्द्घन के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने मत्स्य पालक ग्रामीणों को बताया कि महाशीर, स्नो ट्राउड के दाम बाजार में अन्य प्रजाति के मछलियों से अधिक है। आजीविका के स्रोत बढ़ाने के लिए महाशीर, स्नो ट्राउड मछली का पालन करे।
विज्ञापन

नमामि गंगे प्रोग्राम के तहत आईसीएआर मत्स्य विभाग टिहरी की ओर से कोटेश्वर हैचरी में आयोजित दो दिवसीय जन जागरूकता गोष्ठी में मत्स्य पालकों को जानकारी दी गई। सिफरी के डायरेक्टर डॉ. बीके दास और गरिमा मिश्रा ने वीडियो कॉल के जरिए मछलियों का अवैध दोहन रोकने, मछलियां पकड़ने के लिए मच्छरदानी, बारीक छेद वाले जाल का प्रयोग नहीं करने की जानकारी दी। सरकार मत्स्य पालन के लिए हौज निर्माण में सब्सिडी से लेकर बीज भी निशुल्क दे रही है। मत्स्य वैज्ञानिक हिमांशु एस स्वाइन, जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को मत्स्य पालन के तौर तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कोटेश्वरी नदी में महाशीर के करीब एक हजार बीज भी छोड़े। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, सुशील कुमार, श्रवण कुमार, गजे सिंह, पुष्कर नयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed