फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congressmen on the road in protest against Agneepath

अग्निपथ योजना के विरोध में मुखर हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 27 Jun 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Congressmen on the road in protest against Agneepath
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक में प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर भारतीय सेना के गौरव को भी तोड़ने का आरोप लगाया। सत्याग्रह करने वालों में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, राजपाल बिष्ट, याकूब सिद्धिकी सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में कांग्रेसियों ने योजना के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उधर, नौगांव में यमुनोत्री हाइवे पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के कांग्रेसियों ने योजना के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी दिनेश सकलानी, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र आर्य, सेवादल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, दिनेश चंद मास्टर, डा. जितेंद्र उनियाल, कमल सिंह भंडारी, आशीष पंवार सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ के कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रदेश सदस्य आनंद सिंह रावत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बसंती रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, नगर अध्यक्ष प्रदीप धरम्वाण, रणजीत रावत, राकेश नेगी सहित कई शामिल थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव सागर व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि सेना में भर्ती होना उत्तराखंड के युवाओं का हमेशा से सपना रहा है, लेकिन अग्निपथ योजना के माध्यम से सरकार ने उत्तराखंड ही नहीं संपूर्ण देश के युवाओं को छलने का काम किया है। सत्याग्रह करने वालों में जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम रावत, सेवादल नगर अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप रावत, प्रमोद मंद्रवाल, गोदांबरी रावत, पदमेंद्र बिष्ट, उपेंद्र रावत, दीपक असवाल, विजय नेगी आदि शामिल रहे।

अग्निपथ योजना के विरोध में ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग व गौचर के मुकेश नेगी, राजेंद्र सगोई, सुनील पंवार, अजय किशोर भंडारी, राजेश्वरी नेगी, संदीप नेगी, देवराज रावत, पुष्कर रावत आदि ने प्रदर्शन किया। उधर, गोपेश्वर में योजना के विरोध में पीसीसी सदस्य सुदर्शन शाह, पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी, गोविंद सजवाण आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed