फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congressmen lodged a protest by burning the effigy of the central government

Tehri News: केंद्र सरकार का पुतला फूंककर कांग्रेसियों ने दर्ज किया विरोध

Sat, 29 Jul 2023 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Congressmen lodged a protest by burning the effigy of the central government
फोटो
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। देशभर में बढ़ते महिला हिंसा, मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थत्यूड़ बाजार में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर जौनपुर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, महिला अध्यक्ष रेशमा देवी, आईटी सेल प्रदेश के सचिव नंदकिशोर नौटियाल और व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश नौटियाल के नेतृत्व में यहां बाजार में एकत्रित हुए। कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड की सरकार ने सीबीआई जांच नहीं कराई। अंकिता के परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

मणिपुर में दो महिलाओं को सरेआम निर्वस्त्र घुमाने की घटना ने देशवासियों को शर्मशार कर दिया। कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। पुतला फूंकने में बसंती भारती, प्रदेश सचिव बाला असवाल, विजय गुसाईं, महिपाल रावत, भरत सिंह चौहान, गुरुदयाल रांगड़, महिपाल पंवार, दिनेश रावत, अमित बड़ियारी, चैन सिंह बिष्ट शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed