फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress takes out public protest rally in Lambgaon market

Tehri News: कांग्रेस ने लंबगांव बाजार में निकाली जन आक्रोश रैली

Tue, 30 Dec 2025 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 30 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Congress takes out public protest rally in Lambgaon market
लंबगांव में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस
कांग्रेस ने लंबगांव बाजार में निकाली जन आक्रोश रैली
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों को कठोर सजा और हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंबगांव बाजार में जन आक्रोश रैली निकाली।


प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में लंबगांव बाजार स्थित पार्किंग से नौघर महेड देवता मंदिर तक कांग्रेसियों ने रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के पश्चात शहीद स्मारक में जनसभा आयोजित की गई। विधायक नेगी ने कहा कि हत्याकांड में शामिल लोगों के नामों से जनता परिचित है लेकिन सत्ता संरक्षण में अंकिता के गुनहगार खुलेआम घूम रहे हैं। कहा कि भाजपा राज में प्रदेश महिला अत्याचार और दुराचार की घटनाओं में सर्वोच्च पर स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने पूर्व में हरिद्वार, देहरादून के साथ अन्य शहरों में महिलाओं के साथ हुए दुराचार की घटनाओं की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा यदि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं गई तो कांग्रेस सड़कों पर उग्र आंदोलन करेंगी। मौके पर राकेश राणा, राकेश थलवाल, मुशर्रफ अली, सब्बल सिंह राणा, धूम सिंह रांगड़, रमेश बगियाल, राकेश पैन्यूली, शिव सिंह पोखरियाल, दयाल सिंह सजवाण, सुशीला भट्ट, कुंवर सिंह पंवार, केदारी देवी, सौरभ रावत, नत्थी सिंह रावत, यशपाल कंडियाल, बालेंद्र बरवाण, ज्ञान सिंह रावत, चंद्रमणि जोशी, मदन सजवाण, प्रवीण पंवार, सुरेश मंतवाडी, मनोज रावत, राजेश रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed