फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress state vice president Bisht resigned from all posts

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बिष्ट ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Fri, 06 May 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congress state vice president Bisht resigned from all posts
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और कद्दावर नेता जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार दूसरी बार कांग्रेस उत्तराखंड में चुनाव हारी है। बजाए समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के पार्टी नेता आपस में लड़ाई कर रहे हैं। ऐसे में वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने ट्वीटर और फेसबुक पर पूर्व सीएम हरीश रावत, पीसीसी चीफ करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत वरिष्ठ नेताओं को टैग करके अपनी आपबीती बताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस के अनेक पदों पर रहे हैं। वह एनडी तिवारी और हरीश रावत सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। जबकि थौलधार ब्लॉक के प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य समेत पंचायतों में कई बार प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वह धनोल्टी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव भी लड़े। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट से धनोल्टी विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हारे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed