{"_id":"6ac0ed3b5e96b4bb400de02d","slug":"congress-opposing-sanatan-due-to-a-lack-of-issues-japendra-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121633-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों के अभाव में सनातन का विरोध कर रही कांग्रेस : जपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों के अभाव में सनातन का विरोध कर रही कांग्रेस : जपेंद्र
Sat, 03 Oct 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर सनातन परंपराओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कांग्रेस के पास जनता से जुडे़ मुद्दा का अभाव बना हुआ है। इसलिए वह सनातन और धार्मिक परंपराओं को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में लोग अपने पितरों के सम्मान और स्मृति में श्राद्ध करते हैं, लेकिन कांग्रेस को इसमें भी खोट नजर आ रहा है।
भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पितृ पक्ष में अपने पिता का विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण किया। यह व्यक्तिगत आस्था और पितरों के प्रति सम्मान का विषय है। इस पर कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सड़क समेत सभी क्षेत्रों में सरकार काम कर रही है। संवाद