{"_id":"6ac0edfc8b5ac980340c95b8","slug":"journey-on-the-mandkhal-gair-nagun-road-became-perilous-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121634-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मैंडखाल-गैर नगुण मार्ग पर सफर हुआ जोखिमभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मैंडखाल-गैर नगुण मार्ग पर सफर हुआ जोखिमभरा
Sat, 03 Oct 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही टूट गई है सुरक्षा दीवार
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में मैंडखाल- गैर नगुण 14 किमी मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल बना हुआ है। 12 साल पहले बनाई गई सड़क की देखरेख नहीं होने से ग्रामीणों को भय के साए में सफर करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई ने डेंजर जोन का बोर्ड लगाकर इतिश्री कर दी है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क का शीघ्र सुधारीकरण-डामरीकरण करने की मांग की है।
पीएमजीएसवाई ने मैंडखाल-बंस्यूल-गैर नगुण मोटर मार्ग करीब 12 साल पहले बनाया था। उसके बाद से मार्ग को देखने वाला कोई नहीं है। जिससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही दीवार टूटी है। जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, कस्तल के प्रधान सुंदरलाल भट्ट, बंस्यूल की प्रधान आरती खंडूड़ी, मंजकोट की प्रधान शकुंतला सेमवाल, ल्वाणी की प्रधान मंजू पंवार, नौगांव की प्रधान अशरफी चौहान और भंडार्की के प्रधान अरविंद सेमवाल ने बताया कि सड़क की दशा बदहाल हो रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नही है।
सड़क मौरियाणा में नगुण-भवान से देहरादून वाली रोड से जुड़ती है जिससे इस मार्ग पर वाहनों का काफी ज्यादा आवागमन रहता है। बावजूद पीएमजीएसवाई कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शूरवीर सिंह और कीर्ति सिंह पंवार ने बताया कि भंडार्की और मलोगी के पास सड़क सबसे अधिक खराब है। वहां सड़क का काफी ज्यादा हिस्सा धंस चुका है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई ने सड़क किनारे डेंजर जोन का बोर्ड लगाकर वाहन चालकों को इस स्थान से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनें, अनावश्यक रूप से यहां न रुकें और धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाएं रखने की सलाह दी है।
मैंडखाल- गैर नगुण मोटर मार्ग जल्द ही लोनिवि को हस्तांतरित किया जाना है। उसके बाद लोनिवि ही सड़क सुधारीकरण-डामरीकरण का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजेगा।
- योगेंद्र, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई खंड चंबा।