फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work on the electricity substation has not started even after the land was acquired.

Tehri News: भूमि मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुआ विद्युत सब स्टेशन का काम

Sat, 03 Oct 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 03 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Work on the electricity substation has not started even after the land was acquired.
नई टिहरी। टिहरी झील क्षेत्र में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों और भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत भार को देखते हुए विधायक किशोर उपाध्याय ने कोटीकाॅलोनी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि झील क्षेत्र में वर्तमान में चंबा विद्युत केंद्र से आपूर्ति की जा रही है जो अस्थिर बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से विद्युत सब स्टेशन के लिए ऊर्जा निगम को भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विधायक ने पत्र में बताया कि टिहरी झील क्षेत्र में रिंग रोड का कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में झील क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अवस्थापना विकास के कार्य होने हैं। पर्यटकों के लिए होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक उपयोग की अन्य सुविधाएं विकसित होने से इस क्षेत्र में विद्युत भार बढ़ना तय है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए विद्युत व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन

वर्तमान में टिहरी बांध की झील के परिक्षेत्र में चंबा विद्युत केंद्र से ही आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अस्थिर और दयनीय बनी हुई है। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के बाद विद्युत की मांग और बढ़ेगी। ऐसे में निर्बाध आपूर्ति के लिए कोटीकाॅलोनी में 33 केवी सब स्टेशन की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने उपकेंद्र के निर्माण के लिए ऊर्जा निगम को भूमि उपलब्ध करा दी है। इसके बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री का इस माह टिहरी झील में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। झील क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही पर्यटन गतिविधियों और प्रस्तावित विकास कार्यों के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed