फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress national spokesperson reached Tehri to create an organization.

Tehri News: संगठन सृजन के लिए टिहरी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Thu, 25 Sep 2025 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 25 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

नई टिहरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने जिलाध्यक्ष की भूमिका को सशक्त बनाने की घोषणा की। अब जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगी और विधायक चयन में उनकी भूमिका बढ़ेगी। इससे संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद है।

विज्ञापन
Congress national spokesperson reached Tehri to create an organization.

विस्तार

पार्टी संगठन में मजबूत होगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भूमिका : राठौर
विज्ञापन

नई टिहरी। संगठन सृजन के लिए टिहरी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष की भूमिका को सशक्त बनाने का निर्णय लिया है। अब विधायक और लोकसभा प्रत्याशी के चयन में उनकी भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद जिलाध्यक्ष के लिए तीन लोगों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिमाचल में विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि अब पार्टी के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से की जाएगी। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस बार देशभर में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में भेज रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष के लिए तीन लोगों के नाम का पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद ब्लॉक, मंडल और बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नौजवानों की दुश्मन बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्षों से बने राज्य में युवाओं के सपने टूट रहे हैं। उन्होंने लंबगांव के केशव थलिवाल प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता व बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, शांति प्रसाद भट़्ट, विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार, आशा रावत, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, मुरारीलाल खंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed