फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress accuses BJP government of spreading hatred

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

Thu, 17 Nov 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Congress accuses BJP government of spreading hatred
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन जाखणीधार पहुंची। उन्होंने देवलसारी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी गोली कांड में शहीद हुए बड़कोट निवासी शहीद बलबीर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा शुरू की। उन्होंने भाजपा सरकार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए लोगों से यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने जाखणीधार बाजार में पदयात्रा करते हुए नवाकोट पहुंचे। उन्होंने नवाकोट में राज्य निर्माण आंदोलनकारी रहे स्व. विद्यादत्त रतूड़ी की पत्नी सुलोचना देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद यात्रा पेटव, रतोली, खंडोगी, लामरीधार होते हुए अंजनीसैण बाजार पहुंची। यात्रा के प्रभारी पूरन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या पर लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शांति भट्ट, प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास ठप पड़ा है। केंद्र सरकार केवल लोगों के सामने झूठे वादे कर नफरत फैला रही है। कहा कि प्रदेश के दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, गंभीर भंडारी, संदीप कुमार, रमेश लाल, देवेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र प्रसाद, दिनेश राणा, शांति लाल, प्रकाश लाल, सुंदर लाल, सत्ते सिंह, बुलक सिंह, बशीर अहमद, शरीफ अहमद, अहमद अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में भारत जोड़ो यात्रा गंगोत्री से शुुरू की गई है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगाजल कलश लेकर यात्रा शुरू की गई।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के दौरान सजवाण ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भाजपा ने जो वायदे 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव मे किए थे वे अभी तक भी अधूरे हैं। मां गंगा की स्वच्छता से लेकर सड़क, पुल, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ा काम विधानसभा क्षेत्र में अभी तक होता नहीं दिखा है। यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष नत्थीलाल शाह ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा कई मौजूद थे। उधर, कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो संकल्प यात्रा का नगर पंचायत नौगांव में ढोल बाजों के साथ स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। यात्रा में नीरज त्यागी, गोपाल सिंह गढ़िया, दिनेश चौहान, दीवान सिंह असवाल, राजेश रावत, रणवीर रावत, आशीष रावत, श्याम सिंह राणा, रमेश इंदवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed