फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Complete development works with quality and on time: MLA

विकास कार्यों को गुणवत्ता से समय पर करें पूरा : विधायक

Wed, 27 Dec 2023 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Complete development works with quality and on time: MLA
टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की हुई समीक्षा
विज्ञापन

नई टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी विधानसभा की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल निगम, जल संस्थान, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, वन विभाग की ओर से संचालित कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक ने निर्माण कार्य गुणवत्ता और समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में विधायक उपाध्याय ने सुझाव दिया कि कार्यों की समीक्षा बैठक हर चार माह की जाए। सड़क से संबंधित प्रकरणों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आपस में बैठक करने को कहा गया। उन्होंने कोश्यार ताल पंपिंग योजना के संबंध में एसई जल निगम को टैंकों, पाइप लाइन का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज को लेकर भी चर्चा हुई। कहा कि जिन योजनाओं के लिए धनराशि की कमी हाे रही है उन्हें जिला योजना में प्रस्तावित करें। कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन जरूर उठाएं। नागणी-पीपलडाली मोटर मार्ग, वीसी गब्बर सिंह, बीपुरम-खेमड़ा, शहीद दिनेश बहुगुणा सड़क, अंजनीसैंण-बैंसोली, चंबा बाईपास रोड, चंबा-कोटी, लामकोट-केमड़, टिपरी-गेवली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, डामरीकरण, संयुक्त निरीक्षण, नाम परिवर्तन को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम मंज्यूड़, पाली, देवरी तल्ली, मल्ली में जंगली जानवरों से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान से बचाव के लिए घेरबाड़ करने को कहा गया। शहर के एम-ब्लॉक में खेल ट्रेनिंग मैदान, जे-ब्लॉक में संस्कृति संबंधी संग्रहालय, चंबा में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने, चंबा मसूरी बाईपास पर सफाई, चंबा पुस्तकालय को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में डीएम मयूर दीक्षित, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम केके मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जीतराम भट्ट, गोपीराम चमोली, जगदंबा रतूड़ी, सुशील बहुगुणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed