{"_id":"66b49a18df0758d6c7050820","slug":"compensation-not-received-even-after-three-years-of-road-construction-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-108196-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सड़क निर्माण के तीन साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सड़क निर्माण के तीन साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Thu, 08 Aug 2024 03:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सड़क निर्माण के तीन साल बाद भी खेतों का मुआवजा नहीं मिलने पर गुनोगी गांव के लोगों ने आक्रोश जताया। मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल लोनिवि के ईई जगदीश खाती से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
गुनोगी-अरोगी -नकोट बहेड़ा मोटर मार्ग का निर्माण लोनिवि चंबा तीन वर्ष पहले पूरा कर चुका है। सड़क बनाने के लिए गुनोगी के जिन ग्रामीणों के खेतों का कटान और दबान हुआ उन्हें मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया। इससे नाराज ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी के नेतृत्व में लोनिवि के ईई जगदीश खाती से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया।
ईई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें एक माह के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान खिमानंद कोठारी, पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह गुसांईं, प्रेम दत्त थपलियाल, जगदीश प्रसाद कोठारी, मदनलाल थपलियाल सुखदेव कोठारी, राधा कृष्ण कोठारी, ओमप्रकाश उनियाल, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे।