फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Colleges should send proposal to the government to establish campus college: Registrar

कैंपस कॉलेज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजे कॉलेज : कुलसचिव

Tue, 13 Aug 2024 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 13 Aug 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Colleges should send proposal to the government to establish campus college: Registrar
नई टिहरी। पीजी कॉलेज को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नौवें दिन भी धरने पर डटे रहे। छात्रों की मांग के संबंध में प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने कुलसचिव दिनेश चंद्रा से दूरभाष पर वार्ता की। कुलसचिव ने कहा कि विवि कोई कैंपस कॉलेज नहीं बना सकता है। कैंपस बनाने का निर्णय शासनस्तर से लिया जाता है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनरतले पीजी कॉलेज के छात्र पांच अगस्त से आंदोलनरत हैं। छात्र महाविद्यालय को विवि का कैंपस कॉलेज बनाने, जाखणीधार व चंबा से कॉलेज बस सेवा शुरू करने, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन करने, अंक तालिकाओं में हुई गड़बड़ी दूर करने, कॉमर्स संकाय का भवन निर्माण करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राचार्य प्रो. नेगी ने कुलसचिव से फोन पर वार्ता की। कुलसचिव चंद्रा ने कहा कि छात्रों की अंक तालिकाओं में जो भी गड़बड़ी हुई है। उसका समाधान विवि जल्द करेगा। शासनस्तर की जो भी मांगें हैं, उसे लिखकर उच्च शिक्षा निदेशक और सचिव को भेजें। धरना देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज शाह, महासचिव जिशान खान, मान सिंह बिष्ट, गौरव परमार, अमित चमोली, अंकित रावत, मोहन, मणिका राणा, भीम सिंह, अंशुल चंद्रा, आदित्य, साहिल, नीतिश कुमाईं बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed