फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   College students' union ceremony organized

महाविद्यालय का छात्रसंघ समारोह आयोजित

Sat, 10 Apr 2021 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
College students' union ceremony organized
राजकीय महाविद्यालय पौखाल के वार्षिक छात्र संघ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, समूह गान की शानदार प्रस्तुतियां दी। लोक गायक धनराज और साथी कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, धनी लाल शाह और प्राचार्य डा. एएन सिंह ने किया। पूर्व विधायक ने छात्रों से कहा कि जिस क्षेत्र में अधिक दिलचस्पी हो, उसी में करियर बनाना चाहिए। पूरी तत्परता के साथ लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य बिष्ट व पूर्व प्रमुख गुनसोला ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए छात्र-छात्राओं को रचनात्मक पहल करनी चाहिए। इस मौके पर मान सिंह रौतेला, डा. संदीप कुमार, डा संजीव प्रसाद भट्ट, डा. बालकराम भद्री, डा. मीनाक्षी वर्मा, डा. राजेंद्र बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष रणवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed