फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Collective efforts to repair ecology system

इकोलॉजी सिस्टम दुरुस्त करने को समय रहते प्रयास करें

Fri, 15 Nov 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Collective efforts to repair ecology system
नई टिहरी पीजी कालेज में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सेमिनार में मौजूद विशेषज्ञ। - फोटो : NEW TEHRI
हिमालय क्षेत्र की जलवायु परिवर्तन, जलीय जीव और जैव विविधताओं के संरक्षण को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में विषय विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय पर जन दबाव और प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इकोलॉजी सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए समय रहते सामूहिक प्रयास करना जरूरी है।
विज्ञापन

पीजी कालेज सभागार में महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार के दूसरे दिन मुख्य वक्ता प्रो. डब्ल्यूएस लाकरा ने कहा कि हिमालय क्षेत्र की जलीय जैव विविधता के संरक्षण के लिए सरकार और सामाजिक स्तर से प्रयास किए जाने चाहिए। औद्योगिकीकरण से नदी-नालों का दोहन किया जाना चिंताजनक है। प्रो. वीपी सती ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों मेें बांध और सड़कों की खुदाई से भूगर्भीय हलचल बढ़ रही है और भविष्य में उच्च और मध्य हिमालय क्षेत्र में भूकंप आ सकते हैं। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डा. नवीन जुयाल ने कहा कि लगातार घटते ग्लेशियरों से जीवनदायिनी गंगा, यमुना, शारदा का अस्तित्व भी खतरे में है। एसआरटी परिसर के प्रो. एनके अग्रवाल ने गंगा और जलीय जैव विविधता संरक्षण के उपायों पर शोध पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में पाई जाने वाली महासीर प्रजाति की मछलियां विलुप्ति की कगार पर थीं, लेकिन टीएचडीसी और प्रशासन के प्रयासों से टिहरी बांध की झील में महासीर का जीवन सुरक्षित दिख रहा है। सेमीनार में पहुंचे विशेषज्ञों ने हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। सेमिनार में प्रो. एसके मल्होत्रा, वैज्ञानिक मुरुगानंदन, प्रो. जेपी भट्ट, ओपी गुसाईं, प्राचार्य डा. अशोक कुमार, आशीष थपलियाल, आयोजक सचिव डा. विजय प्रकाश सेमवाल, कविता काला, डा. अरविंद मोहन पैन्यूली, डा. संजीव नेगी, डा. डीपीएस भंडारी, डा. सुशील कगड़ियाल, शालिनी रावत, आरती खंडूड़ी और कुलदीप रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed