फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Collective efforts are necessary for the conservation of Tal, Bugyal and Glaciers

ताल, बुग्याल और ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

Fri, 24 Sep 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Collective efforts are necessary for the conservation of Tal, Bugyal and Glaciers
नई टिहरी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार पुस्तिका का विमोचन करते अतिथिगण। - फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) और पीजी कॉलेज नई टिहरी के जंतु व वनस्पति विज्ञान विभाग की संयुक्त पहल पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में वक्ताओं ने हिमालय क्षेत्र में ताल, बुग्याल और ग्लेशियरों से हो रहे छेड़छाड़ पर चिंता जताई। कहा गया कि हिमालय रहेगा तभी जीवन भी रहेगा। ताल, बुग्याल और ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

‘कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑफ हिमालयन वॉटर एंड इकोसिस्टम इन उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित दो दिवयीय राष्ट्रीय सेमिनार का मुख्य अतिथि टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डा. पीके पाठक ने शुभारंभ किया। विधायक डा. नेगी ने कहा कि सतत विकास के साथ-साथ प्रकृति का ध्यान रखकर आगे बढ़ना होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डा. पीके पाठक ने ताल, बुग्याल को संरक्षित करने के लिए वन विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाए जाने की जरूरत बताई। कहा कि नई टिहरी महाविद्यालय परिसर के भूमि चयन के लिए शासन-प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों को प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत ने वेटलैंड इकोसिस्टम कंजर्वेशन के बारे में बताया। कहा कि विकास सुनियोजित होना जरूरी है, ताकि पर्यावरण पर न्यूनतम हानिकारक प्रभाव पड़े। रूसा के संयुक्त निदेशक डा. एस उनियाल और प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने सेमिनार के उद्देश्य की जानकारी दी। सेमिनार के आयोजक सचिव डा. वीपी सेमवाल ने बताया कि कोविड-19 के चलते सेमिनार में 35 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। अधिकांश लोगों को ऑनलाइन जोड़ा गया। इससे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने राष्ट्रीय सेमिनार पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर डा. आशा डोभाल, डा. कविता काला, डा. आरती खंडूरी, डा. केके बंगवाल, डा. रजनी गुसाईं, डा. इंदिरा जुगरान, डा. एएम पैन्यूली, डा. सुमन गुसाईं, डा. बीडीएस नेगी, डा. डीपीएस भंडारी, डा. संजीव नेगी, डा. डीएस तोपवाल, डा. हर्ष नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed