फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Clear the way for construction of Nagar Panchayat building

Tehri News: नगर पंचायत के भवन निर्माण का रास्ता साफ

Fri, 28 Jul 2023 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Clear the way for construction of Nagar Panchayat building
घनसाली(टिहरी)। तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर नगर पंचायत के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने भवन निर्माण पर लगी रोक हटा दी है। इससे अब घनसाली नगर पंचायत का कार्यालय भवन और पार्किंग का काम जल्द शुरू हो सकेगा। वर्ष 2017 में नगर पंचायत के लिए यहां तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से कार्यालय भवन के साथ ही पार्किंग निर्माण की स्वीकृति मिली थी। वर्ष 2021-22 में निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन जमीन के विवाद को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने भवन और पार्किंग निर्माण पर हाईकोर्ट से रोक लगा दी थी। इस बीच चली जांच में जमीन नगर पंचायत के नाम पाई गई। जिससे हाईकोर्ट ने 26 जुलाई 2023 को नगर पंचायत के भवन व पार्किंग निर्माण पर लगाई गई रोक हटा दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण ने बताया कि जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed