{"_id":"654635aef2fff985ba078086","slug":"cisf-won-the-title-of-volleyball-competition-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3409-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीआईएसएफ ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीआईएसएफ ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
टीएचडीसी की तीन दिवसीय अंतर वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लि. की ओर से कोटी कॉलोनी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर इकाई वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टिहरी ने जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कोटी काॅलोनी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर इकाई वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में टीएचडीसी टिहरी, सीआईएसएफ टिहरी, टीएचडीसी कोटेश्वर, सीआईएसएफ कोटेश्वर, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और टीएचडीसी ऋषिकेश की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला सीआईएसएफ टिहरी और आईटीबीपी के बीच हुआ जिसमें सीआईएसएफ विजेता व आईटीबीपी की टीम उप विजेता रही। टीएचडीसी इंडिया टिहरी तृतीय रही।
टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने कहा कि कर्मियों के बीच एक दूसरे के प्रति मेल-मिलाप का भाव निरंतर बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाते हैं। इस मौके पर सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दुर्गेश चंद्र शुक्ला, अपर महाप्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी, प्रबंधक मनवीर नेगी, दीपक उनियाल, चंद्रवीर नेगी आदि मौजूद थे।