{"_id":"d9d08d768e3a5454e78c43d3ebcdc224","slug":"central-minister-in-tihri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रिजिजू आज टिहरी-उत्तरकाशी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रिजिजू आज टिहरी-उत्तरकाशी में
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू मंगलवार सुबह सवा दस बजे हेलीकॉप्टर से विद्या मंदिर नई टिहरी के हेलीपैड पहुंचकर जिला कार्यालय सभागार में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे और जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन चंबा का निरीक्षण कर पौने एक बजे हेलीपैड से उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
टिहरी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी एवं महामंत्री दिनेश डोभाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सव है। मंत्री को टिहरी बांध के ऊपर से नियमित वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने और बांध प्रभावितों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरकाशी भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल एवं लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि गृह राज्य मंत्री मंगलवार दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन
केद्रीय मंत्री जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान तथा बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लेंगे और शाम साढ़े तीन बजे चकराता के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके साथ सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी होंगी। ब्यूरो