{"_id":"6acb41dca841acf42409e5d2","slug":"tehri-nine-day-kunjapuri-tourism-and-development-fair-begins-cm-dhami-inaugurates-event-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू, सीएम धामी ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू, सीएम धामी ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ
Sun, 11 Oct 2026 01:43 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र नगर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
कुंजापुरी मेले का शुभारंभ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नवरात्र के अवसर पर नरेंद्रनगर में स्कूली बच्चों की शानदार मार्च पास और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां के साथ नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र नगर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
मेले का ध्वजारोहण करते हुए उन्होंने संस्कृत झांकियां की सराहना की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, पूर्व आईएस सुरेंद्र सिंह पांगती, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत आदि मौजूद रहे।