{"_id":"3e9d229dea307c20cfb28ba5bf972bc2","slug":"cctv-will-keep-surveillance-on-main-square-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चौराहे पर रहेगी सीसीटीवी की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य चौराहे पर रहेगी सीसीटीवी की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
अब नगर के मुख्य चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन किया, तो ई-चालान सीधे घर पहुंचेगा। इसके लिए पुलिस ने बाईपास चौक में सीसीटीवी लगा लिए हैं।
विज्ञापन
चंबा नगर जनपद का मुख्य केंद्र बिंदु होने के कारण काफी संवेदनशील है। यहां हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने और चौकन्नी नजर बढ़ाने के लिए पुलिस ने हाईटेक तकनीकी का सहारा लिया है। इसके लिए पुलिस ने नगर पंचायत की मदद से बाईपास चौक में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। तीसरी आंख ऋषिकेश रोड, उत्तरकाशी रोड, मसूरी रोड और नई टिहरी रोड पर चौबीसों घंटे अपनी पैनी नजर रखेगी। खास बात यह है कि यदि चौराहे में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए कैमरे की नजर में कोई आ गया, तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरटीओ के माध्यम से चालान सीधे घर भेजा जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने नगर के मुख्य स्थानों पर नो-पार्किंग के बोर्ड भी लगा दिए हैं। एसपी बरिंदरजीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी से यातायात व्यवस्था को लाइन पर लाया जाएगा। साथ ही जल्द ही ई-चालान प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन