फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Case will be on forcibly referring patient: MLA

जबरन मरीज रेफर करने पर होगा केस : विधायक

Mon, 17 May 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Case will be on forcibly referring patient: MLA
विधायक डा. धन सिंह नेगी ने पीपीपी मोड पर संचालित जिला अस्पताल बौराड़ी की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का भय दिखाकर लोगों को जबरन अस्पताल से रेफर करने की शिकायत मिल रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है। अब शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक नेगी ने लोगों की शिकायत पर बौराड़ी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, सामान्य, सिजीरियन आपरेशन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी जांच की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस और पीपीपी मोड के प्रबंधन को जल्द व्यवस्था में सुधार न लाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रभारी सीएमएस डा. सचिता जैन ने बताया कि सोमवार को 140 लोगों को ओपीडी, 37 के एक्सरे, सात के अल्ट्रासाउंड और 17 मरीज वार्डों में भर्ती हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, पीपीपी मोड के सीएमएस डा. वैभव गुप्ता, राकेश भट्ट, नरेश नेगी, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed