फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Case against the young man who has been missing since the incident

घटना के बाद से लापता चल रहे युवक के खिलाफ केस

Mon, 05 Apr 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Case against the young man who has been missing since the incident
जंगल शिकार पर गए जिस युवक की गोली लगने से मौत हुई है, उसके चाचा ने घटना के बाद से लापता चल रहे युवक के खिलाफ राजस्व पुलिस को दी तहरीर में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से लापता चल रहे युवक का सोमवार शाम तक भी काई पता नहीं चला।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के खवाड़ा गांव निवासी राजीव उर्फ रजी (22) शनिवार रात को अपने छह दोस्तों के साथ जंगल शिकार पर गए थे। उसी रात को कुंडी गांव निवासी संतोष (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। बताया गया कि इससे व्यथित कुंडी गांव के सोबन सिंह (21), पंकज सिंह (22) और अर्जुन सिंह (20) ने वहां छानी में रखा कीटनाशक पी लिया था। परिजनों को घटना का पता चलने पर जब लोग वहां पहुंचे, तो वे उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। लेकिन रजी गायब था। गोली लगने से संतोष की मौत होने पर उसके चाचा बलवीर सिंह ने रविवार देर रात डालगांव राजस्व पुलिस चौकी में रजी के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा संतोष राजीव के साथ गया था। जहां राजीव की बंदूक से गोली चलने के कारण संतोष की मौत हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजीव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद से गायब चल रहे रजी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed