फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Camps to be set up for the payment of compensation to those affected by the Song Dam project.

Tehri News: सौंग बांध प्रभावितों के मुआवजा भुगतान के लिए लगाए जाएंगे शिविर

Tue, 17 Mar 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Camps to be set up for the payment of compensation to those affected by the Song Dam project.
डीएम ने मुआवजा भुगतान और पुनर्वास में तेजी लाने को दिए निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। सौंग बांध निर्माण से प्रभावित जौनपुर ब्लॉक के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल ने परियोजना अधिकारियों और राजस्व विभाग के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार की समस्या का समय पर निस्तारण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे। सभी मामलों का निष्पक्ष व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने भूमि अर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए पुनर्वास और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में रगड़गांव स्थित इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की जानकारी ली गई। परियोजना अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में एडीएम अवधेश कुमार सिंह, सौंग बांध परियोजना के प्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट, ईई धीरेंद्र सिंह नेगी, सुधीर सैनी, नायब तहसीलदार निशांत कंबोज, प्रकाश लाल, बीना सेमवाल, देवाशीष सेमवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed