{"_id":"57793f5f4f1c1b6b697f9c93","slug":"bury-stretched-boom-farm-water-lines-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसर गाड़ के उफान से खेत, पेयजल लाइनें बही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसर गाड़ के उफान से खेत, पेयजल लाइनें बही
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइनें बही
- फोटो : amarujala
विकासखंड नरेंद्रनगर के पसर गांव में शुक्रवार को पसर गाड़ में बादल फटने से ग्रामीणों की सिंचित खेत, खड़ी फसलें, पेयजल लाइनें, नहरें और पैदल रास्ते तबाह कर दिए। आपदा में बचनी देवी, जबर सिंह, जोत सिंह, सोहन सिंह, गुमान सिंह का भवन मलबे में दब गया। बुजुर्ग बचनी देवी बताती है कि खेती-बाड़ी चौपट होने से आजीविका का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन सेे आपदा पीड़ितों को शीघ्र राहत पहुंचाने की मांग की। वहीं दोगी पट्टी के मंजियाड़ी में बादल फटने के कारण दर्जनों ग्रामीणों की सिंचित भूमि, पैदल रास्ते, नहरें तहस-नहस हो गई।
विज्ञापन