{"_id":"6aca3268ce5babfbc2028bb2","slug":"police-should-exercise-vigilance-during-the-navratri-festival-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121763-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नवरात्र के त्योहार पर सतर्कता बरते पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नवरात्र के त्योहार पर सतर्कता बरते पुलिस
Sat, 10 Oct 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आपराधिक कानूनों से संबंधित डेटा, विवेचनाओं की प्रगति और दशहरा त्योहारों में कानून व्यवस्था चाक-चौबंध रखने के निर्देश दिए।
डिजिटल साक्ष्यों के व्यवस्थित संकलन, सुरक्षित रखरखाव और विवेचना में उनके प्रभावी उपयोग को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने जिले में प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान 60 दिन के भीतर निस्तारित किए जाने वाले मुकदमों में उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य करने वाले अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई।
एसएसपी ने कहा कि संगीन अपराधों के घटनास्थल से अनिवार्य रूप से चांस फिंगरप्रिंट संकलित करें। वैज्ञानिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन और विश्लेषण अपराधों के अनावरण, अभियुक्तों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी भ्रामक सूचना के संज्ञान में आने पर तथ्यों की पुष्टि कर तत्काल खंडन करने को कहा गया। संवाद