{"_id":"6aca33049406154dd40f8b31","slug":"workshop-on-sustainable-electric-vehicles-for-hilly-regions-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121765-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सतत विद्युत वाहन पर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सतत विद्युत वाहन पर हुई कार्यशाला
Sat, 10 Oct 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीएचडीसी-आईएचईटी) भागीरथीपुरम में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सतत विद्युत वाहन विषय पर आयोजित छह दिवसीय संकाय विकास प्रशिक्षण का समापन हो गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. शरद कुमार प्रधान ने प्रशिक्षण का समापन करते हुए कहा कि प्रतिभागी अर्जित ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का उपयोग अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने में करें। प्रशिक्षण के दौरान पारंपरिक पेट्रोल इंजन वाली स्कूटी को हाइब्रिड विद्युत वाहन में बदलने का व्यावहारिक प्रयोग आकर्षण का केंद्र रहा।
इसमें स्कूटी को जरूरत के अनुसार पेट्रोल इंजन और विद्युत प्रणाली, दोनों से संचालित करने की तकनीक प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नितिन गुप्ता और प्रो. हिमांशु गुप्ता ने विशेषज्ञों, संस्थान के सहयोगियों और विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों का आभार जताया। संवाद