फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BSc Nursing fast workout start

बीएससी नर्सिंग शुरू करने को कसरत तेज

Wed, 10 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 10 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सुरसिंगधार में बन रहे बीएससी नर्सिंग कालेज में कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल एवं निर्मित कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कालेज एवं अस्पताल में कक्षाएं शुरू करने के लिए जुटाई जानी वाली मूलभूत आवश्यकताओं को सूचीबद्ध कर शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह सेंगर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सालय बौराड़ी का निरीक्षण किया गया, जिसमें बताया गया कि सुरसिंगधार में शुरू होने वाले बीएससी की कक्षाओं को देखते हुए जिला अस्पताल को 40 से बढ़ाकर 100 बेड की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


ताकि अध्ययनरत छात्रों को अस्पताल में प्रयोगिक तौर पर प्रशिक्षित किया जा सके। इसके लिए अस्पताल में 60 बेड और लगाने से लेकर डाक्टर, फार्मासिस्ट समेत अन्य सुविधाओं को लेकर चिकित्सा अधीक्षक डा. वीसी काला से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सुरसिंगधार में बने बीएससी कालेज का निरीक्षण कर ठेकेदार को 15 दिन के अंदर अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. संजय जैन, बलवीर नेगी, डा. रीता बमोला काला, आरएस रांगड़, जेपीएस मखलोगा, तुलसा चौधरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed