फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BRO built temple at safe place in Bemunda

बेमुंडा में सुरक्षित जगह पर मंदिर बनाए बीआरओ

Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
BRO built temple at safe place in Bemunda
ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर बेमुंडा में सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे प्राचीन पित्रेश्वर महादेव मंदिर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित किए जाने का मामला फिर से गर्मा गया है। बीआरओ ने एनएच पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा होते ही मंदिर हटाने कार्रवाई शुरू की है। स्थानीय लोगों ने पूर्व में हुए समझौते के आधार पर दूसरी जगह पर मंदिर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

नवनिर्मित पुल के निकट प्राचीन पित्रेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। अब पुल से आवागमन शुरू करने के लिए मंदिर को हटाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसकी भनक लगने पर क्षेत्र के लोगों ने बीआरओ के अधिकारियों से मुलाकात कर पूर्व में किए गए समझौते के तहत वहां दूसरी जगह मंदिर बनाने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी और पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा कि बीआरओ ने पुल का काम शुरू करते समय सुरक्षित जगह पर मंदिर बनाने का आश्वासन दिया था। इस बाबत बीआरओ के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed