{"_id":"58f643614f1c1b1b7447266c","slug":"breaking-the-tinseed-made-for-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए बनाया टीनशेड तोड़कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए बनाया टीनशेड तोड़कर फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी धनोल्टी के तुरतुरीयाना में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने पर स्थानीय लोग भड़क उठे। लोगों ने शराब की बिक्री के लिए तैयार किए गए टीनशेड तोड़कर उखाड़ फेंके। साथ ही तहसीलदार को दिए ज्ञापन में दुकान खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की बिक्री के लिए धनोल्टी के तुरतुरीयाना में बीती रात को कुछ लोगों ने टीनशेड तैयार किए। मंगलवार को जब बुराशखंडा, बिडकोट, नौघर, फिजेगी के लोगों को इस बात का पता चला, तो वे तुरतुरीयाना पहुंच गए। टीनशेड को उखाड़ कर उन्होंने तोड़ डाला।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने पर उन्होंने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा धनोल्टी जैसे पर्यटन स्थल में शराब की दुकान खोलकर प्रशासन माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
टीनशेड स्वामी से कहा यदि दुकान खोली गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर धनोल्टी क्षेत्र में कहीं भी शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में जिला पंचायत सदस्य जमुनावती नौटियाल, देवेंद्र बेलवाल, तपेंद्र बेलवाल, अंबिका भट्ट, उम्मेद सिंह सिंधवाल, सरस्वती देवी, आशा देवी, पार्वती देवी व गया देवी आदि शामिल रहे।