फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   boys cricket hostel will be opend in tehri

टिहरी में खुलेगा बालक क्रिकेट छात्रावास

Sun, 27 Dec 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 27 Dec 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सरकार ने राज्य के नौ जिलों में क्रीड़ा छात्रावास खोलने को हरी झंडी दे दी है। टिहरी में 20 बालकों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल सचिव ने जिला खेल अधिकारी एवं खेल निदेशक को छात्रावास संचालन संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी सचिव खेल शैलेश बंगोली की ओर से 16 दिसंबर को जारी शासनादेश में बताया गया है कि खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने टिहरी में 20 बालकों को क्रिकेट, उत्तरकाशी में 20 बालिकाओं को फुटबाल, चमोली में 20 बालकों को वालीबाल, हरिद्वार में 25 बालिकाओं को हॉकी, ऊधमसिंह नगर में 20 बालकों को एथलेटिक्स, अल्मोड़ा में 15 बालिकाओं को बैडमिंटन, बागेश्वर में 15 बालिकाओं को ताइक्वांडो, टकनपुर में 15 बालक और पिथौरागढ़ में 15 बालिकाओं को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देेने के लिए छात्रावास की स्वीकृति दे दी गई है। इन छात्रावासों में खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक टिहरी में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण हेतु आवासीय छात्रावास नहीं होने से खेल विभाग इंटर कालेजों में प्रशिक्षण देता था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed