फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   boy drownd in river

युवक की नदी में डूबने से मौत

Mon, 08 Jun 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Mon, 08 Jun 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
boy drownd in river

हिंदाव पट्टी के अंथवाल गांव के एक युवक की चांजी नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को अंथवाल गांव के युवक क्रिकेट खेलने धमातोली गए हुए थे। शाम तीन बजे क्रिकेट खेलकर घर लौटते वक्त कुछ युवक नहाने के लिए चांजी नदी में चले गए।

विज्ञापन


नहाते वक्त अंथवाल गांव का महेश (20) पुत्र ऋषिराज सेमवाल नदी में डूब गया। उसके साथियों ने घटना की सूचना गांव ग्रामीणों को दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। महेश नरेंद्रनगर से पालीटेक्निक कर रहा था। इन दिनों घर आया हुआ था।
विज्ञापन


महेश के पिता ओमान में एक होटल में कार्यरत हैं। घर में एक बड़ा भाई और दो छोटी बहनें हैं। घटना की सूचना मिलते ही अंथवालगांव में कोहराम मच गया। सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति लाल शाह ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed