{"_id":"5f15ca348ebc3e63dc765443","slug":"boulder-fell-from-the-hill-in-the-gulf-market-chaos-new-tehri-news-drn350626812","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी बाजार में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ी बाजार में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, अफरा-तफरी
विज्ञापन
खाड़ी बाजार में सोमवार को पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। इससे वहां कुछ देर तक अफरा तफरी मची रही। गनीमत रही कि उस वक्त एनएच से कोई नहीं गुजर रहा था। पहाड़ी का ट्रीटमेंट न किए जाने से गुस्साए लोगों ने यहां आधे घंटे तक सांकेतिक जाम लगाया। मौके पर पहुंची एसडीएम ने जाम खुलवाया।
ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर ऑलवेदर रोड़ कटिंग के कारण खाड़ी बाजार सहित कई कस्बे खतरे की जद में हैं। पहाड़ी का ट्रीटमेंट होने की वजह से यहां आए दिन बोल्डर गिर रहे हैं। क्षेत्र के अरण्य रंजन, शीशपाल सजवाण और रणधीर सजवाण ने बताया कि वह लंबे समय से पहाड़ी का ट्रीटमेंट करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
मौके पर पहुंची एसडीएम युक्ता मिश्रा ने बीआरओ और निर्माण कार्य कर रही कंपनी को सुरक्षा के ठोस उपाय करने के निर्देश दिए। प्रमुख राजेंद्र भंडारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।